सीवान रेलवे मालगोदाम से 60 बोरी सीमेंट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सीवान: मालगोदाम साइडिंग से 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट चोरी मामले का रेल सुरक्षा बल (RPF) ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की गई पूरी सीमेंट बरामद कर ली है, साथ ही एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।
सीवान RPF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 8 और 9 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच सीवान मालगोदाम साइडिंग से प्रिज्म कंपनी की 60 बोरी सीमेंट चोरी कर ली गई थी। सीमेंट की कुल कीमत करीब 20,400 रुपये बताई गई है।
इस मामले में रियान वेंचर्स प्रा. लिमिटेड, सीवान के प्रतिनिधि नवल किशोर शर्मा ने 12 मई को RPF पोस्ट सीवान में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मालगोदाम लाइन नंबर-3 पर आए सीमेंट रैक से अनलोडिंग के बाद जब गोदाम में माल का मिलान किया गया, तब 60 बोरी सीमेंट कम पाई गई।
मामले की जांच के दौरान 14 मई को मुखबिर की सूचना पर RPF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार और सीवान नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला निवासी संजय गोंड के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को सीवान मालगोदाम के पूर्वी छोर के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की गई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट और ट्रैक्टर नंबर BR-29-GB-1549 बरामद किया गया है। RPF ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
UP में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 55 मौतें, कई जिलों में तबाही।
बिहार में खौफनाक वारदात: बेटे ने पहले पैर छुए, फिर पिता के सीने में मारी गोली!
Comments
Post a Comment