Weather Alert' दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों पर डबल अटैक, कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश-तूफान का खतरा
देशभर में मौसम ने खतरनाक करवट ले ली है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 10 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तो कहीं भारी बारिश आफत बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
एक तरफ भीषण गर्मी और लू दूसरी तरफ 10 राज्यों में तेज बारिश,का बड़ा अलर्ट जारी।नई दिल्ली। उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 10 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, झारखंड में किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।
देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद भी जताई गई है।
दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 19 मई के बीच दिल्ली-NCR में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में लू और बारिश दोनों का खतरा
मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो रंग दिखाने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में भीषण लू चलेगी, जबकि कुछ जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना रह सकता है, जहां न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई इलाकों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।
यूपी में बढ़ेगी तपिश, लोगों की परेशानी भी
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी, जबकि पूर्वी यूपी में उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
बिहार में तेज धूप और धूलभरी हवाओं का असर
बिहार में भी मौसम पूरी तरह गर्म बना हुआ है। पटना, गया और भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिनभर तेज धूप लोगों को परेशान करेगी, जबकि शाम के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण इलाकों में गर्मी बढ़ने के कारण बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ सकती है।
किसानों के लिए खास चेतावनी
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसान अपनी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर पहले से तैयारी कर लें।
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
• दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
• ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें
• बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
• तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
• किसान मौसम अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें-
बिहार में DM साहब का चला चाबुक, एक झटके में 118 पंचायत सचिव सस्पेंड, मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें