बिहार मौसम अपडेट: 17 और 18 मई को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में मौसम बदल सकता है।

पटना: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है।

इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, कैमूर (भभुआ), औरंगाबाद समेत उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

भोजपुर,बक्सर,कैमूर,रोहतास,अरवल,औरंगाबाद,पश्चिम चंपारण,पूर्वी,चंपारण,गोपालगंज,सीवान,सारण,खगड़िया,मुंगेर,भागलपुर,बांकाजमुई इत्यादि।


22 जिलों में यलो अलर्ट

राज्य के बाकी 22 जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बिहार में समय से पहले मानसून आने के संकेत

इस बार बिहार में मानसून सामान्य समय से पहले पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून 12 से 15 जून के बीच प्रवेश करता है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार 8 से 10 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

डेहरी रहा सबसे गर्म शहर

रोहतास जिले के डेहरी में शनिवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में न जाएं

बिजली चमकने के समय पेड़ के नीचे खड़े न हों

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें

तेज आंधी के दौरान घर में सुरक्षित रहें।


यह भी पढ़ें। 


बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 16 जिलों में ऑरेंज और 22 में यलो अलर्ट


चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞