गोरखपुर के रास्ते अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू,पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी सौगात, यात्रियों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

रेलवे की यह नई सेवा यात्रियों को तेज,आराम दायक और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (14664/14663) के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 14 मई 2026 से अमृतसर से और 16 मई 2026 से न्यू जलपाईगुड़ी से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन गोरखपुर सहित उत्तर भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी।

ट्रेन का पूरा समय-सारणी (Time Table)

 गाड़ी संख्या 14664 (अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी) हर गुरुवार (14 मई 2026 से) अमृतसर – 12:45 जालंधर सिटी – 13:54 लुधियाना – 14:57 अंबाला कैंट–16:45 सहारनपुर–18:05 मुरादाबाद – 21:30 बरेली – 22:49 शाहजहांपुर – 00:08 (दूसरा दिन) सीतापुर जं. – 02:00 गोण्डा – 04:50 बलरामपुर – 05:24 बढ़नी – 06:52 सिद्धार्थनगर – 07:57 आनंदनगर – 08:27 गोरखपुर – 10:05 कप्तानगंज – 11:05 सिसवा बाजार – 11:25 नरकटियागंज – 13:35 सिकटा – 13:59 रक्सौल – 14:30 बैरगनिया – 15:23 सीतामढ़ी – 16:35 जनकपुर रोड – 17:12 कमतौल – 17:48 शीशो हॉल्ट – 18:12 सकरी – 19:10 झंझारपुर – 19:35 निर्मली – 20:02 सरायगढ़ – 20:37 राघोपुर – 20:52 नरपतगंज – 22:30 फारबिसगंज – 23:32 अररिया – 23:57 ठाकुरगंज – 01:27 (तीसरा दिन) बागडोगरा – 02:12 सिलीगुड़ी – 02:40 न्यू जलपाईगुड़ी – 04:15

 गाड़ी संख्या 14663 (न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर)

 हर शनिवार (16 मई 2026 से) न्यू जलपाईगुड़ी – 08:00 सिलीगुड़ी – 08:50 बागडोगरा – 09:20 ठाकुरगंज – 10:08 अररिया – 11:32 फारबिसगंज – 12:30 नरपतगंज – 12:50 राघोपुर – 13:32 सरायगढ़ – 13:50 निर्मली – 14:10 झंझारपुर – 14:35 सकरी – 15:12 शीशो हॉल्ट – 15:57 कमतौल – 16:20 जनकपुर रोड – 16:40 सीतामढ़ी – 17:35 बैरगनिया – 19:07 रक्सौल – 19:30 सिकटा – 19:50 नरकटियागंज – 21:10 सिसवा बाजार – 00:28 (दूसरा दिन) कप्तानगंज – 00:52 गोरखपुर – 01:45 आनंदनगर – 02:35 सिद्धार्थनगर – 03:00 बढ़नी – 03:50 बलरामपुर – 04:50 गोण्डा – 05:45 सीतापुर जं. – 08:50 शाहजहांपुर – 11:14 बरेली – 13:47 मुरादाबाद – 15:30 सहारनपुर – 20:20 अंबाला कैंट – 22:05 लुधियाना – 23:51जालंधर सिटी – 00:52 (तीसरा दिन) अमृतसर – 02:20 रखा गया है।

 कोच संरचना

02 एल.एस.एल.आर.डी. कोच

01 पेंट्रीकार

11 साधारण द्वितीय श्रेणी

08 शयनयान श्रेणी

 कुल: 22 कोच

इधर रेल प्रशासन के अनुसार यह नई सेवा पूर्वोत्तर भारत और उत्तर भारत के बीच यात्रियों को तेज, आराम दायक और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। यह अमृत भारत एक्सप्रेस लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से यात्रा समय और सुविधा दोनों में सुधार होगा। विशेषकर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन के शुरू होने से धार्मिक, व्यापारिक और पर्यटन यात्रा को भी नई गति मिलेगी। गोरखपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल और सिलीगुड़ी जैसे प्रमुख रूटों पर यात्री दबाव को कम करने में भी यह सेवा मददगार होगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि यह ट्रेन “आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव” देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यात्रियों की मांग के अनुसार इसके फ्रीक्वेंसी बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें-

RJD विधायक को गिरफ्तार करने पटना MLA आवास पहुंची पुलिस टीम, इसी बीच हाईकोर्ट का आया फैसला—गिरफ्तारी पर तत्काल रोक।


बिहार में EV क्रांति: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर ₹1 लाख अनुदान, नई नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग