दाउदपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर घायल

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है।

छपरा: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर गुरुवार की सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक समेत तीन लोग छपरा की ओर से एकमा जा रहे थे। इसी दौरान सीवान से छपरा की तरफ तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

                 घटना के बाद ऑटो के उड़े परखच्चे।

घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा। इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऑटो में कुछ वाद्य यंत्र भी रखे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि सवार लोग नाच-गाने से जुड़े कलाकार हो सकते हैं। राहत की बात यह रही कि ऑटो सीएनजी चालित होने के बावजूद उसमें विस्फोट नहीं हुआ, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-

UP में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 55 मौतें, कई जिलों में तबाही।

बिहार में EV क्रांति: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर ₹1 लाख अनुदान, नई नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞