दालान से उड़ा दी स्प्लेंडर बाइक, सुबह उठते ही मालिक के उड़ गए होश


                      फोटो गाड़ी मालिक पंकज कुमार 

सीवान। में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बालबंगरा गांव से सामने आया है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दालान में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद गांव में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बालबंगरा निवासी पंकज कुमार, पिता प्रभुनाथ साह, 19 मई 2026 की रात रोज की तरह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR29BH2399) को घर के दालान के बरामदे में लॉक कर सोने चले गए थे। रात शांतिपूर्वक बीती, लेकिन सुबह जब उनकी आंख खुली तो दालान से बाइक गायब थी। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित ने पहले घर और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। गांव के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

चोरी हुई बाइक का चेचिस नंबर MBLHAW332SHK29132 तथा इंजन नंबर HA11FBSHK29209 बताया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर अब गांवों को भी निशाना बना रहे हैं और रात के अंधेरे में आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस 217/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलऊं गांव में लाल बत्ती लगी लग्जरी गाड़ी से पहुंचे चोर, आधा दर्जन से अधिक बकरियां चोरी

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊं गांव में देर रात लाल बत्ती और हूटर लगी लग्जरी गाड़ी से पहुंचे 4-5 शातिर चोरों ने आधा दर्जन से अधिक बकरियां चोरी कर लीं। घटना का खुलासा गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसमें चोर बारी-बारी से घरों के बाहर बंधी बकरियां ले जाते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


यह भी पढ़ें...


72 घंटे और झेल लीजिए गर्मी, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 100 KM की रफ्तार से तूफान, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞