बिहार को मिल सकती है अपनी IPL टीम! अनिल अग्रवाल की पहल पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जताई खुशी, कहा- बदल जाएगी बिहार के क्रिकेटरों की किस्मत

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार के खेल इतिहास का “टर्निंग पॉइंट” बताया है।

पटना: बिहार के खेल जगत और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। मशहूर उद्योगपति और के चेयरमैन ने बिहार की अपनी एक अलग आईपीएल टीम बनाने की इच्छा जाहिर की है। इस पहल को लेकर बिहार सरकार भी उत्साहित नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री के समर्थन के बाद अब बिहार की खेल मंत्री ने भी इस ऐतिहासिक कदम का खुले दिल से स्वागत किया है।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार के खेल इतिहास का “टर्निंग पॉइंट” बताते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ सही मंच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि अनिल अग्रवाल के प्रयासों से बिहार की अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी बनती है, तो यह राज्य के युवा क्रिकेटरों के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इससे बिहार के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर सकेंगे और बड़े मंच पर खेलने का अनुभव प्राप्त करेंगे।

खेल मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार खेल के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा है।

मूल रूप से बिहार से जुड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल पहले भी राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी यह पहल बिहार के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह योजना सफल होती है, तो भविष्य में आईपीएल में बिहार के नाम की टीम भी और की तरह मैदान पर खेलती नजर आ सकती है।

इससे न केवल बिहार की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि राज्य में खेल पर्यटन, रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

गौरतलब है कि बिहार सरकार राज्य में खेल संस्कृति को नई दिशा देने में जुटी हुई है। और स्पोर्ट्स एकेडमी इसका बड़ा उदाहरण हैं। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भरोसा जताया कि बिहार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित करने की क्षमता रखता है। ऐसे में यदि आईपीएल टीम बनती है, तो भविष्य में बिहार की धरती पर भी आईपीएल मुकाबले खेले जा सकते हैं।


यह भी पढ़ें...


अब बिहार का भी होगा IPL में जलवा! वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- CSK, MI और KKR की तरह बिहार की भी बने टीम, कहा- हमारी मिट्टी का टैलेंट दुनिया में सबसे बेस्ट


बिहार में दोहरा मौसम का कहर: 14 जिलों में हीट वेव अलर्ट, सीमांचल-कोसी में बारिश के आसार






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला