बिहार में दिल दहला देने वाली घटना! एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, मां-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही
बिहार के हाजीपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां, पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
वैशाली। गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमराज गांव निवासी राहुल कुमार लगातार अपनी जमीन बेच रहा था। बीते शनिवार को उसने सात कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी।
जमीन बेचने के बाद घर में शुरू हुआ विवाद
इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि राहुल की पत्नी सीमा देवी जमीन की रजिस्ट्री की नकल लेकर आई थी।
इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर राहुल घर छोड़कर चला गया। इसके बाद परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। राहुल की मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है।
मृतकों में ये हैं शामिल
निर्मला देवी (55 वर्ष), राहुल कुमार की मां
सीमा देवी (35 वर्ष), राहुल कुमार की पत्नी
मुन्ना कुमार (12 वर्ष), राहुल कुमार का बेटा
वहीं, राहुल की 15 वर्षीय बेटी ऋषिका का इलाज चल रहा है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें