बिहार में अगले 24 घंटे भारी! IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

 बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, झमाझम बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।



पटना। बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले 24 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना ने 4 जुलाई के लिए पूरे बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। वज्रपात के समय सुरक्षित भवन में शरण लें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक बिहार के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-मध्य बिहार में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट