बिहार में मानसून का तगड़ा असर: 30 जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट, 2 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 30 जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट, जबकि सीवान समेत 28 अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 



पटना। बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों और पूरे दिन कई जिलों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है।

इन 4 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद अहम

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी के कुछ हिस्सों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 जिलों में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 30 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इन 2 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम चंपारण

गोपालगंज

इन इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका अधिक है। लोगों को बिना जरूरी काम घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में फिलहाल राहत

पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पटना सबसे गर्म जिला

बारिश नहीं होने के कारण पटना का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कैमूर में 35, मोतिहारी में 35, वैशाली में 34, छपरा और बक्सर में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गया 33.2, दरभंगा 32.8, भागलपुर 32.8, समस्तीपुर 32.1 और मुजफ्फरपुर 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की सलाह

बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में न जाएं।

पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट