सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई: पुपरी नगर परिषद के जेई विजय कुमार शर्मा 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीतामढ़ी में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुपरी नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा को 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय समेत पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

      गिरफ्तार कर जेई को ले जाती निगरानी विभाग की टीम

सीतामढ़ी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) विजय कुमार शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय समेत पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचे गए जेई

जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा ने एक विभागीय मामले में लाभ पहुंचाने के बदले परिवादी से 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाया।

जैसे ही परिवादी ने पुपरी नगर परिषद कार्यालय में केमिकल लगे नोटों की गड्डी जेई को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी विभाग की विशेष टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वतखोरी के सिंडिकेट की चर्चा तेज

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के बाद नगर परिषद कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि रिश्वत का यह खेल केवल जेई तक सीमित नहीं था, बल्कि कथित तौर पर इसका हिस्सा नगर परिषद के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मियों तक भी पहुंचता था। हालांकि, इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

निगरानी विभाग की जांच जारी

निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार जेई को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई है, जहां उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है।


यह भी पढ़ें।


बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिव स्तर से लेकर जिलों तक IAS अधिकारियों के तबादले, पटना के नए DDC बने शुभम कुमार





Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग