बड़ी राहत: जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई


छात्रों की मांग पर JPU प्रशासन का बड़ा फैसला, अब 12 मई तक भरे जाएंगे PG 4th Semester परीक्षा फॉर्म।


                       जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा

छपरा: स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर (2022-24 सत्र) परीक्षा 2024 के परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 12 मई 2026 कर दी है। इससे उन हजारों छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक फॉर्म नहीं भर सके थे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पहले परीक्षा फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि 08 मई 2026 तय की गई थी। लेकिन लगातार छात्रों की मांग, तकनीकी परेशानियों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए माननीय कुलपति के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि अन्य सभी दिशा-निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। 

                     जेपीयू प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

        
इस फैसले के बाद छात्रों में खुशी की लहर है। कई छात्र संगठन लगातार तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलने से वे बिना जल्दबाजी के अपना फॉर्म भर सकेंगे और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दे सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कॉलेजों और छात्रों से अपील की है कि वे नई निर्धारित तिथि के भीतर हर हाल में परीक्षा फॉर्म जमा कर दें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।






रिपोर्ट: प्रियांशु कुमार सिंह 


Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!