रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: सूरत-थावे एक्सप्रेस का दिघवा-दुबौली में नया ठहराव, तिरूपति-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

गर्मी की भीड़ और यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। एक तरफ जहां सूरत-थावे एक्सप्रेस को नया ठहराव दिया गया है, वहीं दूसरी ओर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए तिरूपति-छपरा के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे पूर्वांचल और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।


     AI GENRETED IMAGE 

वाराणसी: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव अब वाराणसी मंडल के दिघवा दुबौली स्टेशन पर भी होगा। 12 मई 2026 से यह सुविधा लागू होगी। सूरत से थावे जाने वाली ट्रेन शाम 19:20 बजे पहुंचकर 19:22 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में 13 मई से यह ट्रेन सुबह 06:28 बजे पहुंचकर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। 

इस फैसले से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी के साथ रेलवे ने ग्रीष्मकाल में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए 07443/07444 तिरूपति-छपरा-तिरूपति ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

यह स्पेशल ट्रेन 07 मई 2026 को तिरूपति से और 12 मई 2026 को छपरा से एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में काचीगुडा, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, सीवान समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।


इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 3 एसी थर्ड, 13 स्लीपर, 4 जनरल, 1 एलएसएलआरडी और 1 जनरेटर सह लगेज कोच शामिल हैं।

रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो गर्मी के मौसम में घर आने-जाने की योजना बना रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!