सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!

सीवान: में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर मामलों में वांटेड चल रहा था। एवं भाजपा नेता और पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदार चंदन सिंह (बहनोई) और उनके भांजे हर्ष सिंह हत्या कांड में शामिल था।

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला इलाके में 4 दिन पहले भाजपा नेता और पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदार चंदन सिंह (बहनोई) और उनके भांजे हर्ष पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी थी. इस वारदात में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी थी। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक कार भी बरामद की गई थी। पुलिस का दावा है कि सोनू कुमार यादव इसी गोलीकांड में शामिल था और मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की।

हर्ष सिंह हत्याकांड से कनेक्शन 

हाल ही में चर्चित हर्ष सिंह मर्डर केस में भी सोनू यादव का नाम सामने आया था। इस घटना में हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस केस के बाद पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था।

ऐसे हुआ एनकाउंटर

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया। दबिश के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।  जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी मुठभेड़ में सोनू यादव को गोली लगी, घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 एक और आरोपी गिरफ्तार

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सुनील यादव नाम के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक कार भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही इसी गैंग के एक अन्य सदस्य को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया था।


Report: Priyanshu kumar Singh 

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

सीवान में सड़क जाम बना कानूनी संकट: 41 लोगों पर FIR दर्ज,करीब दो घंटे शहर की लाइफलाइन ठप रहने के बाद प्रशासन का सख्त रुख।