महाराजगंज नगर पंचायत चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका


नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर महाराजगंज में चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मतदान केंद्रों के प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रशासन ने नागरिकों और मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया है। ऐसे में जिन लोगों को मतदान केंद्रों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या संशोधन कराना है, वे आज ही अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के निष्पादन उपरांत अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।



    मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 15 अप्रैल को हुआ था।


सीवान: महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों के प्रारूप का प्रकाशन 24 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रकाशित प्रारूप पर संबंधित नागरिकों एवं मतदाताओं से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 25 मई 2026 को किया जाएगा।

वहीं, महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया गया था। इस दौरान प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन कर दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 मई 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!