भीषण गर्मी, लू, आंधी और वज्रपात... बिहार में मौसम का चारों तरफ से हमला, जानिए किन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

 बिहार में मौसम ने दोहरी मार की तैयारी कर ली है। एक ओर उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दक्षिण बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों को बेहद संवेदनशील बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दक्षिण बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाला है।


पटना। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है।

इसके बाद 7 और 8 जून को पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय भी लू की चपेट में आ सकते हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

गुरुवार को बक्सर 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर बिहार में आंधी और वज्रपात का अलर्ट

जहां दक्षिण बिहार गर्मी से झुलस रहा है, वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 7 से 10 जून के बीच पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार में मानसून कब देगा दस्तक?

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल पहुंच चुका है। सामान्यतः केरल पहुंचने के 10 से 15 दिन बाद मानसून बिहार में प्रवेश करता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 से 20 जून के बीच बिहार में मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है।

देश में मानसून की रफ्तार तेज

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिक हिस्सों तक पहुंच सकता है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले सात दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इस वर्ष मानसून सामान्य तिथि से करीब तीन दिन की देरी से केरल पहुंचा है।

पटना में अभी राहत नहीं

राजधानी पटना में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने के बावजूद तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने की संभावना है।


समाप्त...


यह भी पढ़ें...


महीनों से टोटो चालक काट रहे थे थाने के चक्कर, बैटरी चोरी के खेल का खुला राज; मुखिया के बेसमेंट से मिला 36 बैटरियों का जखीरा,मुखिया समेत 2 पर प्राथमिकी दर्ज



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार