Bihar Weather Alert: बिहार में 4 दिन भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 11 जून को सबसे ज्यादा असर; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

मानसून पूर्व सक्रिय हुए मौसम सिस्टम के कारण बिहार में अगले चार दिन चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। खासकर 9 जून से 11 जून के बीच कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।


पटना। बिहार में मौसम अगले चार दिनों तक खतरनाक तेवर दिखा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 7 जून से 11 जून तक राज्य के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को हालात सबसे ज्यादा गंभीर हो सकते हैं, जब राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा।


बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 7 जून से 9 जून तक बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

येलो अलर्ट वाले जिलों में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, गया और जमुई शामिल हैं।

हालांकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में इस अवधि के दौरान मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

9 और 10 जून को बढ़ेगा खतरा, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 जून से 10 जून के बीच राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।





ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं।

वहीं बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 जून को दिख सकता है मौसम का सबसे विकराल रूप

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को बिहार के कई जिलों में मौसम बेहद खराब हो सकता है। विभाग ने बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है।


यह भी पढ़ें..


बिहार में मौसम का यू-टर्न: 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; जल्द दस्तक देगा मानसून



भीषण गर्मी, लू, आंधी और वज्रपात... बिहार में मौसम का चारों तरफ से हमला, जानिए किन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार