सीवान में बड़ी कार्रवाई: हथियार और चोरी की गाड़ियों के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप समेत 3 बाइक बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है।

सीवान। जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अवैध हथियार और चोरी की गाड़ियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

 23 मई शनिवार को शाम करीब 4 बजे भगवानपुर हाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चकिया-राजापुर सड़क पर दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ राहगीरों को परेशान कर रहे हैं तथा किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर (उम्र 40 वर्ष), पिता- राजेंद्र प्रसाद, निवासी गोपालपुर, थाना भगवानपुर हाट,धनंजय साह, पिता- नंदू साह, निवासी मैरी मकसूदपुर, थाना भगवानपुर हाट दोनों जिला सीवान के निवासी है।

तलाशी में क्या-क्या बरामद हुआ?

तलाशी के दौरान धनंजय साह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। इसके अलावा दोनों अपराधियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी मिलीं।

पुलिस पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर महमदा बाजार से चोरी हुई एक बोलेरो पिकअप गाड़ी भी गोपालपुर ब्रह्म बाबा स्थान के पास से बरामद कर ली गई।

कई जिलों में फैला है अपराध का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों का सिवान समेत कई जिलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर पर चोरी, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और डकैती जैसे गंभीर मामलों के कई केस दर्ज हैं। वहीं धनंजय साह पर भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस की बड़ी सफलता

भगवानपुर हाट पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई। मामले में महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि अपराधियों के पास से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी,3 मोटरसाइकिल,1 देशी कट्टा तथा 1जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।


यह भी पढ़ें...


बिहार में मौसम के दो रंग! कहीं राहत की बारिश तो कहीं झुलसाने वाली गर्मी, 9 जिलों में अलर्ट जारी


Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार