बक्सर में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बिहार कनेक्शन! अपराधी विशाल श्रीवास्तव को उठाकर ले गई टीम

पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल STF ने बक्सर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। STF को शक है कि इस सनसनीखेज मर्डर केस की साजिश या उसके क्रियान्वयन से जुड़े कई अहम राज विशाल के पास छिपे हो सकते हैं।

पटना। पश्चिम बंगाल STF की विशेष टीम ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर टीम सीधे कोलकाता रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के दौरान बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद STF लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

सूत्रों के मुताबिक, विशाल श्रीवास्तव का बक्सर जिले में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट और कई गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की निगरानी सूची में शामिल विशाल पर पहले से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि विशाल से पूछताछ के बाद चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के पीछे छिपे असली चेहरों और साजिश का खुलासा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल STF और स्थानीय पुलिस उसकी भूमिका को लेकर खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।

इस पूरे मामले पर बक्सर एसपी Shubham Arya ने पुष्टि करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम बक्सर आई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विशाल श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस इस जांच में पूरा सहयोग कर रही है।


नवादा में थाने के सामने चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या, बालू-शराब माफियाओं पर शक; इलाके में भड़का गुस्सा..


आने वाला है बड़ा संकट? पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम और ईंधन बचाने की दी सलाह






Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग