छपरा समेत बिहार के 10 जिलों में अब फ्री UPSC-BPSC की तैयारी, सरकार की पहल से चमकेंगे प्रतिभाओं के सितारे

बिहार में प्रतिभा की कमी कभी नहीं रही, कमी थी तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और संसाधनों की। अब राज्य सरकार ने इसी गैप को खत्म करने की ठानी है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गई फ्री कोचिंग योजना उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है। बिना एक रुपया खर्च किए अब छात्र UPSC, BPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं।


 
पटना: बिहार सरकार की ओर से एससी-एसटी कल्याण विभाग के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च स्तर की तैयारी और सही दिशा देना है।

राज्य में संचालित परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों में UPSC, BPSC के साथ-साथ SSC, रेलवे, पुलिस भर्ती जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। यहां छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है।


    फोटो: A-I 

इस योजना का असर अब साफ दिखने लगा है। साल 2025 में ही 91 छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिले तो हालात बाधा नहीं बनते।

कहां-कहां मिल रही सुविधा?

फिलहाल राज्य के 10 प्रमुख जिलों—पटना, गया, आरा, भागलपुर, छपरा (सारण), मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर और दरभंगा—में ये ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर करीब 2400 छात्र-छात्राएं तैयारी कर रहे हैं।

मैनेजमेंट की तैयारी भी फ्री:

सिर्फ प्रशासनिक सेवाएं ही नहीं, बल्कि पटना स्थित चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में भी हर साल 60 छात्रों को CAT और GMAT जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। बताते चले कि 
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं—
अभ्यर्थी बिहार का स्थायी निवासी हो परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो तथा अभ्यर्थी SC या ST वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट