दुर्गा पूजा मेले को लेकर महाराजगंज में बदला ट्रैफिक प्लान, 17 से 20 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री

महाराजगंज में दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, चार जगहों पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा बड़े वाहनों का प्रवेश


प्रतीकात्मक तस्वीर 


सीवान। महाराजगंज दुर्गा पूजा और दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।


अनुमंडल कार्यालय, महाराजगंज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मेला अवधि के दौरान शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरियर और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। प्रशासन ने ट्रक, बस, ट्रैक्टर समेत अन्य बड़े वाहनों के चालकों को निर्धारित प्रतिबंधों का पालन करने और बैरियर के बाहर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का निर्देश दिया है।


इन चार जगहों पर रोका जाएगा बड़े वाहनों का प्रवेश


प्रशासन की ओर से जारी यातायात प्लान के तहत शहर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों पर निम्नलिखित स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा:


1.पुरानी एलआईसी मोड़: यहां बैरियर/ड्रॉप गेट लगाकर बड़े वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश रोका जाएगा।

2.रेलवे ढाला, नखास चौक: इस मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


3.रेलवे ढाला, स्टेट बैंक के पास: यहां भी बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


4.पसनौली नहर: इस स्थान पर बैरियर/ड्रॉप गेट के माध्यम से बड़े वाहनों को नगर क्षेत्र में जाने से रोका जाएगा।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रक, बस, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहन मेला अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। वाहन चालकों को बैरियर के बाहर से ही वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।


पूजा पंडालों और मुख्य सड़कों पर पार्किंग पर रोक


दुर्गा पूजा मेले के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्र के आसपास और मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़कों पर जाम की स्थिति रोकना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाना है।


 आम लोगों से प्रशासन की अपील


अनुमंडल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि दशहरा पर्व के दौरान अनावश्यक रूप से दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन लेकर शहर में आने से बचें। जरूरी होने पर यातायात व्यवस्था और निर्धारित मार्गों का ध्यान रखें। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।


आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क


इमरजेंसी सहायता: डायल-112

अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज: 9473191276


प्रशासन के अनुसार, यातायात प्लान का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शहर को जाम से बचाना है। ऐसे में वाहन चालकों और आम नागरिकों से निर्धारित प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की गई है।


रिपोर्ट: प्रियांशु कुमार सिंह 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला