‘डांस’ की आड़ में हैवानियत का धंधा बेनकाब: गोपालगंज में 21 गिरफ्तार, 45 नाबालिग छुड़ाई गईं, राजस्थान की लापता बेटी मिली!

बिहार के गोपालगंज से मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी ने उस अंधेरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया, जहाँ मासूम लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर जबरन काम कराया जा रहा था। इस कार्रवाई में 45 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया और पूरे गिरोह की जड़ें हिल गईं।

पुलिस ने छापेमारी कर 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया,21 ऑर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया, जबकि 5 युवतियों और 16 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से किशोरियों के उत्पीड़न से जुड़े कई अहम सबूत भी बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर की गई। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट, बलिवन सागर और विंदवलिया भठवां इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।

राजस्थान से 5 साल से लापता किशोरी बरामद

जांच में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब बरामद किशोरियों में एक लड़की ऐसी मिली, जो पिछले 5 वर्षों से राजस्थान से लापता थी। वहां के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद लड़कियों में सबसे अधिक संख्या पश्चिम बंगाल की है।

 जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराने का आरोप

किशोरियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

NGO का भी मिला सहयोग

इस अभियान में पटना पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ और ‘नारायणी सेवा संस्थान’ की टीम ने भी सहयोग किया। ये दोनों संस्थाएं ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ नेटवर्क से जुड़ी हैं, जो देशभर में बाल संरक्षण पर काम करता है।

यौन शोषण की आशंका

संस्था के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई नाबालिग लड़कियों की तस्करी और शोषण के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है। कई बच्चियों को झांसा देकर इस धंधे में धकेला जाता है और उनके यौन शोषण की आशंका भी सामने आई है।


यह भी पढ़ेहथियार लहराने के वायरल वीडियो पर एक्शन: अनंत सिंह को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत खारिज,MP-MLA कोर्ट पहुंचा मामला


यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें- बिहार में अब नहीं बजेगा फूहड़पन! संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का बड़ा एक्शन, अश्लील गानों पर लगेगी रोक!

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग