घर की बिजली ठीक करते-करते बुझ गया जीवन का चिराग, करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एक छोटी सी लापरवाही बनी जानलेवा- घर में खराब बिजली तार की मरम्मत के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। यह हादसा बिजली संबंधी कार्यों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के गंभीर परिणाम को उजागर करता है।

                          AI Generated Image

सीवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में खराब बिजली तार की मरम्मत कर रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार बलिया पोखरा निवासी लालजी बीन का पुत्र राहुल बीन 21 वर्ष घर में बिजली के खराब तार को जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर जदयू विधायक हेमनारायण साह पहुंचे, शोक संतप्त परिजनों का बंधाया ढांढस।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संबंधी कार्य करते समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरतने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली के तारों और उपकरणों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अवश्य करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।








Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार