Posts

पटना में देर रात एनकाउंटर: बिहटा में STF-पुलिस की मुठभेड़, दो कुख्यात शार्प शूटरों के पैर में गोली मार हुई गिरफ्तारी

Image
बिहार की राजधानी पटना से देर रात बड़ी खबर सामने आई है। बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बांध के पास मंगलवार रात करीब 2:30 बजे पुलिस और STF की संयुक्त टीम की दो कुख्यात अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के जवाब में पुलिस ने दोनों शार्प शूटरों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में पहले बिहटा अस्पताल और फिर पटना एम्स रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने जब संदिग्धों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पटना । मंगलवार की देर रात बिहटा के आनंदपुर बांध के पास अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। पटना STF और स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के बाद सरेंडर का दिया मौका, शुरू हो गई फायरिंग पुलिस टीम ने जब संदिग्धों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और STF ने आत्म...

देशभर में बदलेगा मौसम: यूपी-दिल्ली,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

Image
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों तक बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 65–70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। 13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश,तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी।  पटना । बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी: गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर इन जिलों में आज तेज हवा (लगभग 40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। पटना का तापमान राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान: 35°C न्यूनतम तापमान:...

PM मोदी की अपील पर यूपी में बड़ा फैसला: मंत्रियों की फ्लीट आधी, CM योगी ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’ लागू किया

Image
वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा बचत की जरूरत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बड़े स्तर पर व्यवहारिक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री ने ईंधन की खपत कम करने,स्वदेशी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया है। इसी क्रम में मंत्रियों के काफिले में कटौती, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग, नो व्हीकल डे और बिजली बचत जैसे कई अहम फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बड़े स्तर पर व्यवहारिक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश । मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए और काफिलों से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत अब जरूरी है और इसके लिए सरकार से लेकर आम नागरिक तक सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा  सीएम योगी ने प्रदेश म...

भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन?. पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर अफवाहों का सरकार ने किया खंडन, जानिए क्या है सच्चाई

Image
देश में लॉकडाउन और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर फैली अफवाहों पर अब सरकार ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा है कि न तो देश में किसी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है और न ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के पास ईंधन और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार देश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है।  नई दिल्ली । देश के अलग-अलग हिस्सों में हाल के दिनों में यह अफवाहें तेजी से फैल रही थीं कि चुनाव परिणामों के बाद केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है और देश में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन दावों को लेकर आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।  अब इन सभी अफवाहों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।   लॉकडाउन को लेकर क्या कहा सरकार ने? हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट कहा है कि देश में किसी भी प्...

सीवान कोर्ट में फिर ‘नो-शो’ लालू प्रसाद यादव! आचार संहिता केस में कुर्की की तलवार और धारदार, बढ़ी सियासी हलचल

Image
बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सीवान से सामने आई है। चुनावी आचार संहिता उल्लंघन मामले में 12 मई 2026 को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन तय तारीख पर भी राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अदालत नहीं पहुंचे। उनकी लगातार अनुपस्थिति को लेकर पहले ही कुर्की की प्रक्रिया का आदेश जारी हो चुका है, जिससे मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।            आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) सीवान । चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सीवान के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट (ACGM-I) अरविंद कुमार सिंह की अदालत में 12 मई को पेशी तय थी। लालू प्रसाद यादव को एक दिन पहले यानी 11 मई को सीवान पहुंचना था, लेकिन निर्धारित तिथि पर वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए।  इस मामले में लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट पहले ही कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे चुका है। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिए जाने पर पहले आदेश को स्थगित करते हुए उन्हें पेश होने का निर्देश दिया गया था। क्या है पूरा आचार संहिता उल्लंघन म...

रक्षक ही भक्षक? DIG समेत 4 पुलिसवालों पर 30 लाख की डकैती का केस दर्ज करने का आदेश, कोर्ट ने जारी की समन

Image
जिस वर्दी पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी पर जब डकैती का आरोप लगे तो मामला सुर्खियों में आना तय है। ग्वालियर की विशेष सत्र अदालत ने एक बड़े आदेश में IPS अधिकारी राजेश चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, लूट और आपराधिक साजिश का केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी कर दिया है। डकैती और साजिश केस में IPS अधिकारी राजेश सिंह चंदेल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश। क्या है पूरा मामला? यह मामला साल 2024 का है, जिसकी सुनवाई पिछले दो वर्षों से चल रही थी। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने अदालत में आरोप लगाया कि ग्वालियर के थाटीपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार से करीब 30 लाख रुपये की अवैध वसूली की। 11 मई को हुई सुनवाई में विशेष सत्र अदालत ने आदेश दिया कि IPS राजेश चंदेल (तत्कालीन SP ग्वालियर, वर्तमान DIG भोपाल ग्रामीण) तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह सब इंस्पेक्टर अजय सिंह हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ डकैती, लूट और साजिश का मामला दर्ज किया जाए। सभी को 22 जून को कोर्ट में पेश...

‘डांस’ की आड़ में हैवानियत का धंधा बेनकाब: गोपालगंज में 21 गिरफ्तार, 45 नाबालिग छुड़ाई गईं, राजस्थान की लापता बेटी मिली!

Image
बिहार के गोपालगंज से मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी ने उस अंधेरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया, जहाँ मासूम लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर जबरन काम कराया जा रहा था। इस कार्रवाई में 45 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया और पूरे गिरोह की जड़ें हिल गईं। पुलिस ने छापेमारी कर  45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया,21 ऑर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार गोपालगंज । जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया, जबकि 5 युवतियों और 16 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से किशोरियों के उत्पीड़न से जुड़े कई अहम सबूत भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर की गई। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट, बलिवन सागर और विंदवलिया भठवां इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। राजस्थान से 5 साल से लापता किशोरी बरामद जांच में चौ...