Posts

ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बना मौत की वजह! शादी समारोह में चाकूबाजी, दूल्हे के चाचा की गई जान

Image
सीवान जिले के नगई गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बारातियों और गांव के युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।                           AI GENERATED IMAGE सीवान : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगई गांव में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि द्वारपूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक अपनी पसंद का गीत बजाने की मांग करने लगे। गीत को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े बारह बजे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा...

जब आसमान में डगमगाई इंडिगो फ्लाइट, तब ‘पायलट नेता’ ने संभाला मोर्चा… मौत के डर के बीच गूंजी तालियां!”

Image
दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक आसमान में ऐसे कांपने लगी, मानो किसी अदृश्य तूफान ने उसे जकड़ लिया हो। तेज बारिश, काले बादल और हवा के भंवर के बीच विमान कई बार जोरदार झटकों से डोल उठा। सीटों पर बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं, कुछ ने आंखें बंद कर लीं तो कुछ भगवान को याद करने लगे। लेकिन इसी डर और अफरा-तफरी के बीच कॉकपिट में बैठे कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने हालात संभाले और सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित जमीन तक पहुंचाया।                फोटो: कैप्टन राजीव प्रताप रूडी दिल्ली : से शाम 6:50 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 को रात 8:20 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि पूरी फ्लाइट दहशत में बदल गई। बिहार के ऊपर पहुंचते ही विमान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। विमान लगातार ऊपर-नीचे होने लगा और कई बार ऐसा महसूस हुआ जैसे संतुलन बिगड़ रहा हो। केबिन के अंदर माहौल पूरी तरह बदल चुका था। बच्चों की रोने की आवाजें, यात्रियों के चेहरों पर डर और सीट पकड़कर बैठे लोग… हर कोई सुरक्षित उतरने की...

अब नहीं रहेगा कोई बेजुबान भूखा: महाराजगंज नगर पंचायत ने शुरू की अनोखी पहल, जगह-जगह लगाए गए ‘भोजन पात्र’

Image
महाराजगंज नगर पंचायत ने बेजुबान जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के लिए एक सराहनीय और मानवीय पहल शुरू की है। नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर विशेष “भोजन पात्र” लगाए गए हैं, ताकि लोग अपने घर का बचा हुआ खाना इधर-उधर फेंकने के बजाय इन पात्रों में डाल सकें। इससे एक तरफ जहां सड़कों पर गंदगी कम होगी, वहीं दूसरी ओर भूखे जानवरों को भी भोजन मिल सकेगा। नगर पंचायत की इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।               बेजुबानों के लिए भोजन पात्र लगाते नगर कर्मी सीवान । महाराजगंज नगर पंचायत ने एक बार फिर ऐसी पहल की शुरुआत की है, जो सिर्फ नगर की स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देती है। नगर पंचायत द्वारा शहर के कई प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक इलाकों में विशेष भोजन पात्र लगाए गए हैं, जिनका उपयोग बेजुबान कुत्तों और अन्य आवारा जानवरों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों का बचा हुआ खाना सड़क, नाली, खाली प्लॉट या कूड़े के ढेर में ...

शादी से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम पर मौत बनकर टूटा ट्रक,सारण में भीषण हादसे ने तीन परिवारों की उजाड़ दी दुनिया, सीवान से लौट रहे थे सभी

Image
बिहार के सारण जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर लेकर आई। शादी समारोह से लौट रही एक आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप गाड़ी NH-531 पर तेज रफ्तार ट्रक से ऐसी टकराई कि चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।                 फोटों: घटना स्थल पर जुटी भीड़ छपरा : दाउदपुर थाना क्षेत्र के NH-531 पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। खैरा बाजार स्थित “जिया आर्केस्ट्रा” से जुड़े कलाकार और कर्मचारी सिवान जिले के चैनपुर में आयोजित शादी समारोह से कार्यक्रम खत्म कर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनवार ढाला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। 15 फीट दूर खेत में जा गिरा वाहन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पिकअप सड़क से उछलकर करीब 15 फीट दूर खेत में जा गिरा। व...

बड़ी राहत: जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई

Image
छात्रों की मांग पर JPU प्रशासन का बड़ा फैसला, अब 12 मई तक भरे जाएंगे PG 4th Semester परीक्षा फॉर्म।                         जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा छपरा: स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर (2022-24 सत्र) परीक्षा 2024 के परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 12 मई 2026 कर दी है। इससे उन हजारों छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक फॉर्म नहीं भर सके थे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पहले परीक्षा फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि 08 मई 2026 तय की गई थी। लेकिन लगातार छात्रों की मांग, तकनीकी परेशानियों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए माननीय कुलपति के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि अन्य सभी दिशा-निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।               ...

बिहार में 14 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवा के आसार

Image
बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने  14 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना  जताई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में तेज हवा और ओलावृष्टि ने परेशानी भी बढ़ा दी है।       14 मई तक आंधी,बारिश और वज्रपात की संभावना पटना : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्री-मानसून सीजन के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की गतिविधियां सामान्य मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आठ मई से 14 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास के इलाकों में नमी युक्त हवा और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपु...

सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा: निशांत को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा संभालेंगे कृषि, मिथिलेश तिवारी बने शिक्षा मंत्री

Image
पटना में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बड़ा बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच अहम मंत्रालयों का वितरण कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार सिन्हा को कृषि, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग मिलने को लेकर हो रही है। विभागों के ऐलान के साथ ही बिहार की नई सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि नई टीम विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बड़े मुद्दों पर कितना असरदार काम कर पाती है।       फोटो: निशांत कुमार,मिथिलेश तिवारी,विजय कुमार सिन्हा  पटना : में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सरकार में सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और वित्त विभाग को लेकर रही। निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय मिला है। वहीं मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग और बिज...