NPS योजना से मजदूरों की बल्ले-बल्ले! अब दिहाड़ी कामगारों को भी मिलेगी पेंशन, सरकार लाई खास स्कीम

देश के करोड़ों असंगठित मजदूरों के लिए राहत और सुरक्षा की बड़ी खबर सामने आई है। अब मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले श्रमिकों को भी बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलेगा। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए खास NPS योजना को बढ़ावा देने की तैयारी तेज कर दी है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा दिहाड़ी मजदूर, छोटे दुकानदार, घरेलू कामगार, गिग वर्कर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य श्रमिकों को मिलेगा, जिन्हें अब तक किसी भी तरह की स्थायी पेंशन सुविधा नहीं मिल पाती थी।

        अब श्रमिकों को भी बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलेगा। 

असंगठित मजदूरों को मिलेगा रिटायरमेंट का सहारा

नई दिल्ली: PFRDA के अनुसार देश के करीब 90 फीसदी कामगार असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। ये लोग दिन-रात मेहनत तो करते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उनके पास आमदनी का कोई स्थायी साधन नहीं होता। इसी समस्या को देखते हुए सरकार और PFRDA ने ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिससे कम निवेश में भी श्रमिक भविष्य के लिए पेंशन का इंतजाम कर सकें।
इस योजना के तहत बेहद कम रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय श्रमिकों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

श्रमिकों के लिए बनाई गई नई श्रेणी

नए लेबर कोड के तहत श्रमिकों के लिए चौथी श्रेणी भी तय की गई है। इसके बाद कई राज्यों में इस योजना को लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि नियमावली का प्रारूप तैयार होने के बाद वेज बोर्ड के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।



घर बैठे ऐसे खोलें NPS खाता

अब NPS खाता खुलवाना पहले से काफी आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति ई-एनपीएस पोर्टल या KFintech के जरिए ऑनलाइन अकाउंट खोल सकता है। वहीं ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत बैंक या सेवा केंद्र जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

इस योजना में खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 500 रुपये का निवेश जरूरी रखा गया है। इसके बाद हर साल कम से कम 1000 रुपये जमा करना अनिवार्य होगा। कम निवेश में भविष्य सुरक्षित करने वाली यह योजना असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों के लिए राहत की बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है।


Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!