संदेश

#BiharWeather #RainAlert #OrangeAlert #Patna #HeavyRain #WeatherUpdate #BiharNews #IMD #StormAlert #BreakingNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार मौसम अपडेट: 20 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चित्र
पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 20 जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है, जिसकी रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।  तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री रह सकता है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में आज बारिश और आंधी के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर आज भी देखने को मिल सकता है।  लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि, इस बारिश ने शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में खलल भी डाला है। शुक्रवार को कई जगहों पर तेज और हल्की बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटों में मोतिहारी, किशनगंज, बेतिया, रक्सौल और शिवहर जैसे जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं पटना, अररिया और किशनगंज में मौसम ठंडा और खुशनुमा र...