शादी से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम पर मौत बनकर टूटा ट्रक,सारण में भीषण हादसे ने तीन परिवारों की उजाड़ दी दुनिया, सीवान से लौट रहे थे सभी
बिहार के सारण जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर लेकर आई। शादी समारोह से लौट रही एक आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप गाड़ी NH-531 पर तेज रफ्तार ट्रक से ऐसी टकराई कि चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फोटों: घटना स्थल पर जुटी भीड़ छपरा : दाउदपुर थाना क्षेत्र के NH-531 पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। खैरा बाजार स्थित “जिया आर्केस्ट्रा” से जुड़े कलाकार और कर्मचारी सिवान जिले के चैनपुर में आयोजित शादी समारोह से कार्यक्रम खत्म कर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनवार ढाला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। 15 फीट दूर खेत में जा गिरा वाहन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पिकअप सड़क से उछलकर करीब 15 फीट दूर खेत में जा गिरा। व...