Posts

Showing posts with the label BiharWeather #WeatherUpdate #BiharRain #ThunderstormAlert #IMD #BiharNews #RainAlert #LightningAlert #StormWarning #BiharMonsoon #HeavyRain #WeatherNews #BiharAlert

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न, आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Image
    50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं पटना : बिहार में मौसम एक बार फिर खतरनाक करवट लेने जा रहा है। शुक्रवार 9 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। खासकर किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वालों और यात्रा कर रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा लगातार बनी हुई है, जिसके कारण गरज-चमक और तेज हवा जैसी गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं। यही सिस्टम अब 9 मई को और अधिक प्रभावी हो सकता है। आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम? मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ब...