संदेश

महाराजगंज के देवरिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चित्र
  महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कई दर्जन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। सीवान। महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस दौरान कई दर्जन लोगों से आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिता सिन्हा, अंचलाधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिंदु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दि...

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

चित्र
वित्तीय गड़बड़ी, प्रशासनिक लापरवाही और न्यायालय के आदेश की अवहेलना के गंभीर आरोपों में घिरे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार पर सरकार सख्त हो गई है। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद उन्हें वर्तमान एसडीओ पद से हटाने की अनुशंसा कर दी गई है। पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार पर सरकार ने बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही और पटना हाईकोर्ट के आदेश की कथित अवहेलना जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें वर्तमान पद से हटाने की अनुशंसा करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिला, जांच में खुली बड़ी वित्तीय गड़बड़ी जांच रिपोर्ट के अनुसार, जब अनिल कुमार सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) थे, उस दौरान अनुमंडल कार्यालय के वित्तीय अभिलेखों की ...

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के भविष्य का दिया हवाला

चित्र
NEET-UG परीक्षा विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीतिक या कानूनी विवाद से ऊपर है। उन्होंने परीक्षा सुधार, CBI जांच और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) लागू करने जैसे कदमों का जिक्र करते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह फैसला देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से वह शिक्षा, छात्र हित और शिक्षा सुधार के लिए कार्य करते रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी देश के विक...

सीवान में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 120 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रिबर जब्त

चित्र
बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए सीवान पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी एक ट्रिबर कार को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने 120 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है। सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चला रही पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक संदिग्ध ट्रिबर कार को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब से लदी ट्रिबर कार को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे और मौके की स्थिति का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बता...

सीवान में चोरी का खेल हुआ फेल! भाग रही संदिग्ध पिकअप सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराई, पशु बरामद, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

चित्र
देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पशुओं से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क निर्माण के कारण खड़ी दूसरी पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप और पशुओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण पशु चोरी की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीवान। जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात कथित रूप से चोरी कर भाग रहे लोगों की पिकअप सड़क निर्माण के कारण बीच सड़क पर खड़ी एक पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में खड़ी पिकअप पर सो रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि संदिग्ध पिकअप में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन और उसमें लदे पशुओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण रास्ता बंद करने के लिए एक पिकअप वाहन बीच सड़क पर खड़ा किया गया था। उसी वाहन पर एक युवक सो रहा था। देर...

महाराजगंज में शिक्षाविदों का भव्य सम्मान समारोह, शिक्षा जगत की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दर्जनों शिक्षक हुए सम्मानित

चित्र
महाराजगंज। शहर में आयोजित "शिक्षाविद् सम्मान समारोह" में जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं फ्यूचर ब्रिज सर्विसेज ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महाराजगंज व आसपास के दर्जनों शिक्षाविदों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।   फोटो: शिक्षक को सम्मानित करते पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव  सीवान। महाराजगंज शहर के एक निजी होटल में रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं फ्यूचर ब्रिज सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षाविद् सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में महाराजगंज एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि ...

महाराजगंज के एसडीपीओ अमन का तबादला रद्द, विभाग ने नए आदेश के साथ वर्तमान पद पर ही बनाए रखा

चित्र
महाराजगंज के एसडीपीओ अमन का स्थानांतरण आदेश रद्द होने के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला है। सीवान। प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के प्रशासनिक विभाग ने महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमन के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया है। नई अधिसूचना जारी करते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसडीपीओ अमन को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत बनाए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 1 जुलाई को जारी अधिसूचना के तहत एसडीपीओ अमन का स्थानांतरण किया गया था। हालांकि, अब विभाग ने उस आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही उनके तबादले से संबंधित पूर्व आदेश प्रभावहीन हो गया है। नई अधिसूचना के अनुसार, एसडीपीओ अमन फिलहाल महाराजगंज अनुमंडल में ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। विभाग के इस फैसले के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय स्तर पर इस आदेश को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश रद्द किए जाने के कारणों का उल्लेख अधिसूचना म...

बिहार में मानसून हुआ मेहरबान, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

चित्र
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर झमाझम बारिश से गर्मी का सितम खत्म हुआ है, तो दूसरी ओर भारी बारिश और वज्रपात के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पटना। बिहार में मानसून की सक्रियता तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस बारिश के साथ कई जिलों में जलजमाव, बिजली आपूर्ति बाधित होने और वज्रपात का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून ट्रफ के मुजफ्फरपुर तक पहुंचने के कारण बिहार में वर्षा की गतिविधियां तेज हुई हैं। इसी वजह से सोमवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई और मंगलवार को भी भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 12 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी ब...

सीवान समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का खतरा

चित्र
बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। सीवान समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पटना। बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शुक्रवार के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए 17 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है। सीवान समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य बिहार के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। 5 जिलों में यलो अलर्ट इसके अलावा खगड़िया...

बिहार में मानसून का तगड़ा असर: 30 जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट, 2 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

चित्र
बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 30 जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट, जबकि सीवान समेत 28 अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।  पटना। बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों और पूरे दिन कई जिलों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। इन 4 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद अहम पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी के कुछ हिस्सों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जिलों में मौसम का अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 30 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी ज...

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

चित्र
महाराजगंज में एक 8 वर्षीय मासूम की फरियाद ने पूरे प्रशासन को हरकत में ला दिया। आधार कार्ड सुधार के नाम पर ₹1500 की ठगी की शिकायत लेकर SDM कार्यालय पहुंचे बच्चे की बात सुनते ही SDM अनिता सिन्हा ने न सिर्फ कथित फर्जी साइबर कैफे पर छापेमारी कराई, बल्कि अपनी सरकारी गाड़ी से बच्चे को विद्यालय ले जाकर उसका नामांकन भी कराया। SDM की इस संवेदनशील पहल की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है। सीवान। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार को एक 8 वर्षीय मासूम अपनी फरियाद लेकर सीधे SDM कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय में पहुंचते ही उसने भावुक होकर कहा, "मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए। साइबर वाला आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधारने के नाम पर ₹1500 ले लिया है।" बच्चे की मासूम गुहार सुनते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। पीड़ित की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी झगरू यादव के 8 वर्षीय पुत्र अनुराज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होने के कारण उसका स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए परिजन उसे एक साइबर कैफे ले गए, जहां आ...

बिहार में मानसून की धमाकेदार वापसी! 12 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, 24 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

चित्र
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जुलाई तक पूरे बिहार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 48 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पटना। करीब तीन सप्ताह तक कमजोर पड़े मानसून के बाद अब बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। राजधानी पटना समेत 14 जिलों में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव आया है। इसी सिस्टम के प्रभाव से मानसूनी हवाओं की दिशा बदली है और अगले कुछ दिनों में इसका असर पूरे बिहार में देखने को मिलेगा। हालांकि फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ स...

जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 25 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप

चित्र
दरौंदा के बालबंगरा गांव में ट्रांसफार्मर जलने से दो दिनों से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग पर लापरवाही के साथ 25 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया। सीवान। दरौंदा प्रखंड के बालबंगरा मोड़ पर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया है।  प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बालबंगरा गांव में लगभग सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति 200 केवीए क्षमता वाले एकमात्र ट्रांसफार्मर पर निर्भर है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई), एसडीओ, स्थानीय विधायक और सांसद तक को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है...

बिहार में आज मानसून का बड़ा अटैक: 19 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, कटिहार-किशनगंज में अतिभारी वर्षा की चेतावनी

चित्र
बिहार में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि कटिहार और किशनगंज के लिए अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। पटना। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को बिहार के अधिकांश जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सबसे अधिक असर सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में देखने को मिलेगा। कटिहार और किशनगंज में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बांका, भागलपुर और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान समेत कई जिलों में रुक...

बसंतपुर फीडर की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, हल्की आंधी-बारिश में दो-दो दिन गुल रहती है बिजली

चित्र
  ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। हल्की आंधी और बारिश होते ही बिजली आपूर्ति एक से दो दिनों तक ठप हो जाती है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सीवान: महाराजगंज विद्युत पावर सब स्टेशन से बसंतपुर फीडर के अंतर्गत संचालित होने वाली बिजली व्यवस्था की बदहाली ने एक बार फिर विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद विभाग की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थिति यह है कि हल्की आंधी या थोड़ी सी बारिश होते ही बिजली आपूर्ति एक से दो दिनों तक बाधित हो जाती है, जिससे आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। गौरतलब है कि महाराजगंज विद्युत पावर सब स्टेशन से 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति बसंतपुर फीडर के माध्यम से की जाती है। इस फीडर से दरौंदा प्रखंड के बालबंगरा, भीखाबांध, बेलदारी टोला, झाझवा, जलालपुर सहित कई गांवों तथा महाराजगंज प्रखंड के बिशुनपुर महुआरी समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। किसी भी ...

बिहार में मानसून का महाअटैक!12 जिलों में मूसलाधार बारिश-आंधी का खतरा, अगले 10 दिन बदल जाएगा मौसम

चित्र
बिहार में उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, 60 किमी/घंटा तक तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 7 से 10 दिनों तक पूरे बिहार में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। पटना। बिहार में लंबे इंतजार के बाद मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के असर से राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सबसे ज्यादा खतरा दक्षिण और मध्य बिहार के 12 जिलों में है, जहां कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 किलो...

उमस से मिलेगी राहत! पटना समेत बिहार में बारिश की दस्तक, जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल

चित्र
बिहार में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने के संकेत हैं। पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने  लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में नमी और तेज धूप के कारण दिनभर लोग पसीने से तर-बतर रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। शनिवार को कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुष्क मौसम के कारण दिनभर गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी कि...

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

चित्र
  बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, झमाझम बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पटना। बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले 24 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD),  पटना ने   4 जुलाई के लिए पूरे बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 40 स...

सीवान समेत 18 जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; लोगों से सतर्क रहने की अपील

चित्र
बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: 18 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। बिहार के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि प्रभावित इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर...

जमीन के लालच में भाई बना भाई का दुश्मन! सीवान में आधी रात खूनी संघर्ष,कोमा में गया युवक, पत्नी का टूटा हाथ

चित्र
मां के नाम की जमीन अपने नाम कराने के आरोप के बाद भड़का विवाद, दोनों पक्षों में चली लाठी-डंडे; चार घायल, गंभीर युवक गोरखपुर रेफर फोटो :सीवान सदर अस्पताल में इलाज करने पहुंचे पीड़ित सीवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरावां गांव में भूमि विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मां के नाम की जमीन और मकान को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ही भाई का दुश्मन बन बैठा। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे सीवान सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह कोमा में है। बताया जाता है कि जिगरावां गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नी लाल ठाकुर के तीन पुत्र हैं। आरोप है कि बड़े पुत्र सुनील ठाकुर ने कुछ माह पहले मां कबूतरा कुंवर के नाम दर्ज जमीन और मकान के एक हिस्से को अपने भाइयों की जानकारी के बिना अपने नाम करा लिया। मां के मृत्यु होने के कुछ माह बाद जब इस बात की जानकारी मंझले भाई सुधीश ठाकुर और छोटे भाई अनिल ठाकुर को हुई तो परिवार में विवाद शुरू हो ग...