सीवान डबल मर्डर: बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, रोड रेज में चली गोलियों ने उजाड़ा परिवार
सीवान में रोड रेज की मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। पहले बेटे की मौत हुई, अब पिता ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया—इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फ़ाइल फ़ोटो: पिता चंदन सिंह व पुत्र हर्ष सिंह सीवान । टाउन थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए रोड रेज विवाद में गोलीबारी की घटना ने अब डबल मर्डर का रूप ले लिया है। बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह ने भी पटना के आईजीएमएस में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर-आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से सट गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गुस्से में आकर चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और द...