इंडियन बैंक में बड़ा हादसा: गार्ड की दोनाली बंदूक से चली गोली, रिकवरी एजेंट..
बिहार के औरंगाबाद जिले से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इंडियन बैंक की शाखा में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक मिसफायर हो गया, जिसकी चपेट में आकर बैंक के रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद जांच करते अधिकारी औरंगाबाद : घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के उचौली गांव स्थित इंडियन बैंक शाखा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली पास में मौजूद रिकवरी एजेंट राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी। गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बैंक कर्मियों ने घायल राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत...