संदेश

#Ghaziabad #GhaziabadFire #UPNews #FireIncident #PatelNagar #ACServiceCenter #BreakingNews #UttarPradesh #FireDepartment #HindiNews #FireAccident #LatestNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गाजियाबाद के AC सर्विस सेंटर में भीषण आग का तांडव, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; 2 कारें और 10 बाइक जलकर राख

चित्र
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देर रात एक एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग इतनी भयानक थी कि तीन मंजिला इमारत धू-धू कर जलने लगी और अंदर रखे एसी गैस सिलेंडर व कंप्रेसर लगातार धमाकों के साथ फटते रहे। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई वाहन जलकर राख हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।          जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करते दमकल कर्मियों  गाजियाबाद : के पटेल नगर इलाके में स्थित एक एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला इमारत पूरी तरह लपटों से घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद इमारत के अंदर रखे एसी गैस सिलेंडर और कंप्रेसरों में लगातार धमाके होने लगे। धमाकों की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय...