Posts

Showing posts with the label #IndianRailways #RailNews #SpecialTrain #SummerSpecial #Varanasi #Chapra #Tirupati #TravelUpdate #BreakingNews

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: सूरत-थावे एक्सप्रेस का दिघवा-दुबौली में नया ठहराव, तिरूपति-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Image
गर्मी की भीड़ और यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। एक तरफ जहां सूरत-थावे एक्सप्रेस को नया ठहराव दिया गया है, वहीं दूसरी ओर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए तिरूपति-छपरा के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे पूर्वांचल और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।       AI GENRETED IMAGE  वाराणसी : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव अब वाराणसी मंडल के दिघवा दुबौली स्टेशन पर भी होगा। 12 मई 2026 से यह सुविधा लागू होगी। सूरत से थावे जाने वाली ट्रेन शाम 19:20 बजे पहुंचकर 19:22 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में 13 मई से यह ट्रेन सुबह 06:28 बजे पहुंचकर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।  इस फैसले से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी के साथ रेलवे ने ग्रीष्मकाल में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए 07443/07444 तिरूपति-छपरा-तिरूपति ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिय...