15 साल का किला ढहा! बंगाल में BJP का महाविजय, विधानसभा भंग… शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को ऐसा भूचाल आया, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया। इसी के साथ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का डेढ़ दशक पुराना शासन खत्म हो गया। अब बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है और शनिवार को शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फोटो: राज्यपाल आरएन रवि पूर्व सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल: लोक भवन, की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा को 7 मई 2026 से प्रभावी रूप से भंग कर दिया है। यह फैसला हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद लिया गया, जिसमें राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल गई। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा को किया भंग। 15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई TMC साल 2021 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल क...