सम्राट सरकार में विभागों का बड़ा बंटवारा: निशांत कुमार को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा संभाल सकते है कृषि मंत्रालय
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के नए मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय मिल सकती है। जबकि अनुभवी नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली सकती है। हालांकि, विभागों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। फ़ोटो: निशांत कुमार व विजय कुमार सिन्हा पटना: सम्राट चौधरी की नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में जेडीयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री बनने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग का जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटों में नई जिम्मेदारियों का ऐलान कर दिया जायेगा। पहली बार मंत्री बने निशांत को मिल सकता है अहम विभाग राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के कुछ ही समय बाद निशांत...