संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाराजगंज के देवरिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चित्र
  महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कई दर्जन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। सीवान। महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस दौरान कई दर्जन लोगों से आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिता सिन्हा, अंचलाधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिंदु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दि...

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

चित्र
वित्तीय गड़बड़ी, प्रशासनिक लापरवाही और न्यायालय के आदेश की अवहेलना के गंभीर आरोपों में घिरे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार पर सरकार सख्त हो गई है। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद उन्हें वर्तमान एसडीओ पद से हटाने की अनुशंसा कर दी गई है। पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार पर सरकार ने बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही और पटना हाईकोर्ट के आदेश की कथित अवहेलना जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें वर्तमान पद से हटाने की अनुशंसा करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिला, जांच में खुली बड़ी वित्तीय गड़बड़ी जांच रिपोर्ट के अनुसार, जब अनिल कुमार सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) थे, उस दौरान अनुमंडल कार्यालय के वित्तीय अभिलेखों की ...