बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: सीवान, छपरा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और पटना में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

खासतौर पर उत्तर बिहार में मौसम ज्यादा आक्रामक रहने के संकेत हैं। 

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सीवान, छपरा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।



पटना। बिहार के लोगों को भीषण गर्मी और लू से आखिरकार बड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटे को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुरवाई हवाओं के तेज प्रवाह के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

 मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर उत्तर बिहार में मौसम ज्यादा आक्रामक रहने के संकेत हैं। 


भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सिवान जिले में मौसम विभाग का चेतावनी।

विभाग ने भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सिवान जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर तीव्र मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की प्रबल संभावना जताई है। 


लोगों से सतर्क रहने और खुले मैदान, पेड़ तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। इसके अलावा कटिहार, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा और मुंगेर जिलों में भारी वर्षा को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी। बीते दो दिनों में मौसम में आए बदलाव का असर साफ दिखा है। पटना सहित आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि उमस और लू का असर काफी कम हो गया है। 

गुरुवार को कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे और मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग ने बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि तेज हवा और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। अगर मौसम का यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में बिहारवासियों को तपती गर्मी से और बड़ी राहत मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞