इलाज के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बसंतपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी; मां-बेटी गंभीर

सीवान के बसंतपुर स्थित एनएच-227 ए पर गांधी आश्रम के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं।
गुरुवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

सीवान। जिले के बसंतपुर मुख्यालय स्थित एनएच-227 ए पर गुरुवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांधी आश्रम के समीप करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलशसर गांव निवासी आफताब आलम की 65 वर्षीय पत्नी हाजरा खातून, उनकी 25 वर्षीय पुत्री अफसाना खातून, 24 वर्षीय पुत्र तारीख अनवर, गांव के ही अब्दुल गफ्फार अंसारी का 29 वर्षीय पुत्र आजाद अली तथा स्कॉर्पियो चालक ब्रह्मस्थान गांव निवासी 30 वर्षीय पप्पू चौरसिया शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हाजरा खातून की तबीयत खराब थी, जिन्हें इलाज के लिए परिजन स्कॉर्पियो से सिवान ले जा रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर स्थित गांधी आश्रम के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चिकित्सकों के मुताबिक हाजरा खातून और उनकी पुत्री अफसाना खातून की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट