सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग

सीवान में दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपये की बड़ी लूट से सनसनी फैल गई। हथियारबंद बदमाशों ने जामापुर बाजार की ज्वेलरी दुकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली, जबकि फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

              घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

सीवान: जिरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ‘ॐ साई वर्तन भंडार’ में बुधवार को पांच हथियारबंद बदमाश घुस गए और महज कुछ मिनटों में करीब 20 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे डाला। बदमाश दो अपाची बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लिया और करीब 300 ग्राम सोना, लगभग 9 किलो चांदी और नकदी समेटकर फरार हो गए। 

बतादें कि लूट के बाद बदमाशों ने बाजार में 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर दहशत फैलाई। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने तत्काल दुकानें बंद कर लीं।

                     फ़ोटो: मौके पर जुटी लोगों को भीड़

 भागने के दौरान पकड़ा गया बदमाश

लुट को वारदात देने के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। फिर लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर घटना में दुकान मालिक टिंकू सोनार ने बताया कि लग्न के मौसम के चलते दुकान में भारी मात्रा में गहने रखे गए थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। मामले में पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

क्या बोले थानाध्यक्ष।

पूरी घटना में जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्त में है और जल्द ही बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए सामान की बरामदगी की उम्मीद है।

वारदात के बाद पूरे बाजार में तनाव।

वारदात के बाद पूरे जामापुर बाजार में लंबे समय तक तनाव बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे बदमाशों की पहचान में मदद मिल सके। पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग जुटाने का दावा किया है। वहीं, फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए खोखे भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बाइक में लगाई आग।

लुट की वारदात के बाद भागते समय पकड़े गए एक बदमाश को,पहले तो लोगों ने पिटा, फिर लुट के लिए लेकर पहुंचे उजली कलर की अपाची बाइक को बीच सड़क पर आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। 


      फ़ोटो:  धू-धूकर जलती अपराधियों की अपाची बाइक 
 
व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। कुछ दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद भी रखीं।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिली है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। उन्होंने पहले बाजार की रेकी की और फिर भीड़भाड़ के समय को चुनकर दुकान पर हमला बोला, ताकि आसानी से फरार हो सकें। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

इलाके में स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।















Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!