बिहार में 14 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवा के आसार


बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने 14 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में तेज हवा और ओलावृष्टि ने परेशानी भी बढ़ा दी है।

      14 मई तक आंधी,बारिश और वज्रपात की संभावना

पटना: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्री-मानसून सीजन के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की गतिविधियां सामान्य मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आठ मई से 14 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास के इलाकों में नमी युक्त हवा और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। जमुई, खगड़िया, रोहतास और गया में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार में कुल 94.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 186 प्रतिशत अधिक रही। पूर्वी चंपारण के तेतरिया में सबसे अधिक 59.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जाने कहां कितनी हुई वर्षा।

सीवान के महाराजगंज में 54.2 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 52.6 मिमी, सिवान के दरौंदा में 52.4 मिमी और सिवान के नूतन में 48.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के बोचहा में 42.2 मिमी और मधुबनी के बिस्फी में 39.2 मिमी वर्षा हुई।

बेगूसराय के मटिहानी में 38.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 35 मिमी, गोपालगंज के कटेया में 34.2 मिमी, सारण के मेकर में 32.4 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 32.4 मिमी तथा सारण के परसा में 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!