Posts

“‘मजे-मजे’ में 17 बार DM को किया फोन: हाल-चाल पूछना पड़ा भारी, युवक पहुंचा जेल!”

Image
उत्तर प्रदेश के संभल में एक युवक की ‘मजे-मजे’ में की गई हरकत उस पर भारी पड़ गई। जिलाधिकारी को बार-बार फोन कर हाल-चाल पूछना उसे इतना महंगा पड़ा कि अब वह सलाखों के पीछे है। यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक गंभीरता को दिखाता है, बल्कि लापरवाही और मजाक के बीच की पतली रेखा भी उजागर करता है।             फ़ोटो: पुलिस हिरासत में आरोपी अराफात संभल : जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी अराफात को पुलिस ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को 17 बार फोन कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2 मई को पूरे दिन लगातार डीएम को कॉल किए, जिससे प्रशासन हरकत में आ गया और कानूनी कार्रवाई की गई।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर उसे सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अराफात ने अपनी सफाई में कहा कि उसने “सिर्फ मजे-मजे में” डीएम का हाल-चाल पूछने के लिए फोन किया था और उसे अंदाजा नहीं था कि इसका इतना गंभीर परिणाम होगा। पुलिस के अनु...

गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Image
बिहार में अब पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। पारंपरिक कक्षाओं के साथ-साथ डिजिटल माध्यम को अपनाते हुए गोपालगंज जिला शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी है। इस पहल से न सिर्फ पढ़ाई अधिक सुलभ होगी, बल्कि छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।                                 ( AI Image) गोपालगंज । जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। इस नई पहल से तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को आसान और सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत चयनित शिक्षक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे। जिला शिक्षा कार्यालय द्वार...

बंगाल में ‘विजय जुलूस’ बना खूनी खेल! BJP कार्यकर्ता की हत्या से मचा बवाल, इलाके में हाई टेंशन

Image
पश्चिम बंगाल की सियासत में जीत की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद निकाले जा रहे विजय जुलूस ने हिंसक मोड़ ले लिया, जहां आरोप है कि TMC समर्थकों ने हमला कर एक भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव चरम पर है और हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।                              प्रतीकात्मक तस्वीर पश्चिम बंगाल :  में वर्षों बाद भाजपा को मिली बड़ी जीत के जश्न के बीच हिंसा की खबर ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। न्यूटाउन बालीगुड़ी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता विजय जुलूस निकाल रहे थे, तभी अचानक हालात बिगड़ गए। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने जुलूस पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण...

मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया” — ममता का बड़ा आरोप, कहा यह जनता का फैसला नहीं, सुनियोजित साजिश का नतीजा

Image
पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनाव नतीजों के बाद घमासान और तेज हो गया है। Mamata Banerjee ने हार मानने से साफ इनकार करते हुए पूरे चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह जनता का फैसला नहीं, बल्कि एक “सुनियोजित साजिश” का नतीजा है।                        “फ़ोटो स्रोत: फेसबुक पेज” ये हार नहीं, साजिश है” — ममता का सीधा हमला पश्चिम बंगाल: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव हारने के बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने Election Commission of India पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने पूरे चुनाव में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे नतीजों पर असर पड़ा।    इस्तीफे से इनकार, बोलीं—“मैं नहीं झुकूंगी” इस्तीफे के सवाल पर ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि वे पद छोड़ने नहीं जा रहीं। उनका कहना है कि जब हार ही नहीं मा...

बिहार में मौसम का कहर: 48 घंटे का अलर्ट, कई जिलों में तबाही बच्चों समेत 25 लोगों की मौत

Image
बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे को बेहद संवेदनशील बताया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आंधी, बारिश और वज्रपात से अब तक 7 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हुई है। पटना : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा (लगभग 60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी पटना, भोजपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी की गई है। जहां अधिकतम तापमान 32 से 36°C के बीच रहने का अनुमान है। बतादें की 6 मई के बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने के संकेत मिले है। जबकि 8 मई से फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना है। राजधानी पटना की बात करे तो यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।   तबाही का मंजर,60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं सोमवार को आए तेज तूफान ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है। 6...

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

Image
दानापुर के सगुना इलाके में स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नया केंद्र बनकर उभरे हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट ने लोगों का ध्यान तेजी से खींचा है। हाल ही में हुए भव्य उद्घाटन के बाद अब इस प्रतिष्ठित स्टोर का निरीक्षण यूको बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने किया, जहां व्यवस्थाओं और उत्पादों की जमकर सराहना हुई।          फ़ोटो: CGM को सम्मानित करते पवन केजरीवाल पटना : यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सरोज रंजन नायक के नेतृत्व में बैंक की टीम—जिसमें सहायक महाप्रबंधक श्रीकांत सिंह, मुख्य प्रबंधक शालिनी और सुमित राज शामिल थे' ने आउटलेट का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर की स्वच्छता, डिस्प्ले सिस्टम, ग्राहक सुविधा और उत्पादों की गुणवत्ता को करीब से देखा और संतोष जताया। ग्राहकों के लिए ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ बनने की तैयारी आउटलेट प्रबंधन का दावा है कि यह स्टोर सिर्फ पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक पैकेजिंग, हाइजीनिक किचन सिस्टम और क्विक सर्विस के जरिए इसे एक ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। त्योहारों और विशेष अवसरो...

Champaran से उठी नई सियासी लहर: Nishant Kumar की ‘Sadbhav Yatra’ ने दिखाई ताकत, विरासत और भविष्य का रोडमैप

Image
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ता दिख रहा है। अब तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार ने अपनी पहली राजनीतिक पहल ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर से कर दी है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि विरासत, विचारधारा और जनसंवाद का संगम बनती नजर आ रही है—ठीक वैसे ही जैसे कभी नीतीश कुमार और उससे पहले महात्मा गांधी ने इसी धरती से अपनी दिशा तय की थी।                     फ़ोटो: सद्भाव यात्रा में निशांत पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर स्थित नरदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की।  इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी राजनीतिक यात्रा को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आधार दिया। वाल्मीकि नगर से बेतिया तक के सफर में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बेतिया पहुंचकर उन्होंने जेडीयू कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और चंपारण की ऐतिहासिक ध...