बंगाल में ‘विजय जुलूस’ बना खूनी खेल! BJP कार्यकर्ता की हत्या से मचा बवाल, इलाके में हाई टेंशन
पश्चिम बंगाल की सियासत में जीत की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद निकाले जा रहे विजय जुलूस ने हिंसक मोड़ ले लिया, जहां आरोप है कि TMC समर्थकों ने हमला कर एक भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव चरम पर है और हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल: में वर्षों बाद भाजपा को मिली बड़ी जीत के जश्न के बीच हिंसा की खबर ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। न्यूटाउन बालीगुड़ी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता विजय जुलूस निकाल रहे थे, तभी अचानक हालात बिगड़ गए। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने जुलूस पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
इस हमले में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि स्थानीय नेता कमल मंडल को भी बुरी तरह पीटा गया, जबकि गुस्साई भीड़ ने उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इलाके में हिंसा फैलने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
टेक्नोसिटी पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना एक बार फिर बंगाल की राजनीतिक हिंसा पर सवाल खड़े कर रही है, जहां जीत का जश्न भी सुरक्षित नहीं रह गया है।
रिपोर्ट: खुशी सिंह
Comments
Post a Comment