बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, नीतीश कुमार के बेटे निशांत बने सबसे बड़े सरप्राइज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के गांधी मैदान में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, NDA के सभी सहयोगी दलों को मिला प्रतिनिधित्व; देर शाम तक विभागों के बंटवारे की संभावना।

          शपथ लेते मिथिलेश तिवारी,दीपक प्रकाश व अन्य


पटना: बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA सरकार ने आखिरकार अपना पूरा आकार ले लिया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो हुआ, जहां हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया।


       फोटो: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी। 

इस विराट समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का मंत्री पद की शपथ लेना रहा। लंबे समय से उनके राजनीति में सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन आखिरी समय तक सस्पेंस बना हुआ था। आखिरकार निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेकर बिहार की राजनीति में औपचारिक एंट्री कर ली।

          शपथग्रहण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य

बिहार कैबिनेट में ‘राजनीतिक विरासत’ का दबदबा

सम्राट चौधरी की नई टीम में बिहार की राजनीति के कई बड़े परिवारों को जगह मिली है। इस मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मंत्री बनाया गया है।

निशांत कुमार — पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र
संतोष कुमार सुमन — पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र
नीतीश मिश्रा — पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र
इसके अलावा दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। श्रेयसी सिंह — पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी, दीपक प्रकाश — पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र है। इधर राजनीतिक गलियारों में इसे NDA का “सोशल और सियासी बैलेंस” साधने वाला मंत्रिमंडल माना जा रहा है।


NDA के सभी सहयोगियों को मिला प्रतिनिधित्व

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में बीजेपी, जदयू, LJP (रामविलास), HAM और RLM कोटे से नेताओं को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल गठन में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है।

बिहार मंत्रिमंडल में कुल 35 पद हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री सहित अभी 34 पद भरे गए हैं। एक सीट फिलहाल खाली रखी गई है, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।


कौन-कौन बने मंत्री?

मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव

मंत्रिमंडल में शामिल अन्य नेता
श्रवण कुमार
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप कुमार जायसवाल
निशांत कुमार
लेशी सिंह
रामकृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह टाइगर
अशोक चौधरी
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
संतोष कुमार सुमन
रमा निषाद
रत्नेश सदा
कुमार शैलेंद्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेंद्र कुमार रौशन
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
जमा खान
नंद किशोर राम
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
प्रमोद कुमार
श्वेता गुप्ता
मिथिलेश तिवारी
रामचंद्र प्रसाद
संजय कुमार सिंह
संजय कुमार
दीपक प्रकाश


 विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शाम को मंत्रिमंडल की अहम बैठक हो सकती है, जिसमें विभागों का बंटवारा तय किया जाएगा। देर रात या शुक्रवार सुबह तक विभागों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर टिकी है कि गृह, वित्त, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग किसे मिलते हैं।

 राजनीतिक संदेश क्या है?

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बना यह मंत्रिमंडल साफ संकेत देता है कि NDA बिहार में सामाजिक समीकरण, युवा चेहरे और राजनीतिक विरासत—तीनों का संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। निशांत कुमार की एंट्री को जदयू की भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि HAM और LJP (रामविलास) को भी मजबूत हिस्सेदारी देकर गठबंधन को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। अब सबकी नजर विभागों के बंटवारे और नई सरकार के पहले फैसलों पर टिक गई है।







Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!